Zindagi Ka Aaina ज़िन्दगी का आईना زندگی کا آئینہ brings you the best Hindi and Urdu love shayari/romantic poetry—pyar bhari and dard bhari shayari. We try to portray different aspects of life through our stories and poetry. We also publish articles that deal with almost all aspects of our social lives. Our content is original and heartfelt.
Monday, May 13, 2024
Urdu Hindi Shayari on Zindagi/Urdu Hindi Shayari 2 Lines/2 Line Urdu Love Shayari in Hindi
Saturday, May 11, 2024
Shayari in Hindi/Urdu Hindi Shayari/Love Shayari in Hindi/Romantic Shayari in Hindi/Heart Touching Shayari
Friday, May 10, 2024
Shayari in Hindi/Urdu Hindi Shayari/Love Shayari in Hindi/Romantic Shayari in Hindi/Heart Touching Shayari
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा
मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा
तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा
मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा
न जाने कब तेरे दिल पर नई सी दस्तक हो
मकान ख़ाली हुआ है तो कोई आएगा
मैं अपनी राह में दीवार बन के बैठा हूँ
अगर वो आया तो किस रास्ते से आएगा
तुम्हारे साथ ये मौसम फ़रिश्तों जैसा है
तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा
बशीर बद्र
Wednesday, May 8, 2024
shayari in hindi/romantic shayari in hindi/best love shayari in hindi/hindi shayariyan
रात को दीप की लौ कम नहीं रक्खी जाती
धुंध में रौशनी मद्धम नहीं रक्खी जाती
कैसे दरिया की हिफ़ाज़त तेरे ज़िम्मे ठहराऊँ
तुझ से इक आँख अगर नम नहीं रक्खी जाती
ऐसे कैसे मैं तुझे चाहने लग जाऊँ भला
घर की बुनियाद तो इक दम नहीं रक्खी जाती
तहज़ीब हाफ़ी
heart touching shayar/sher shayariyan new/love story shayari/best urdu hindi shayari
Friday, May 3, 2024
shayari love heart touching/latest sher/sad love shayari/best urdu hindi shayari
जो ख़ुद उदास हो वो क्या ख़ुशी लुटाएगा
बुझे दिये से दिया किस तरह जलाएगा
कमान ख़ुश है कि तीर उस का कामयाब रहा
मलाल भी है कि अब लौट के न आएगा
वो बंद कमरे के गमले का फूल है यारों
वो मौसमों का भला हाल क्या बताएगा
मैं जानता हूँ तेरे बाद मेरी आँखों में
बहुत दिनों तेरा एहसास झिलमिलाएगा
तुम उस को अपना समझ तो रहे हो 'नाज़' मगर
भरम भरम है किसी रोज़ टूट जाएगा
कृष्ण कुमार नाज़
Monday, April 29, 2024
best sad shayari in hindi/dard bhari shayari/judai shayari In hindi/heart touching love shayari
तेरे क़रीब आ के बड़ी उलझनों में हूँ
मैं दुश्मनों में हूँ कि तेरे दोस्तों में हूँ
ऐ यार-ए-ख़ुश-दयार तुझे क्या ख़बर कि मैं
कब से उदासियों के घने जंगलों में हूँ
बदला न मेरे बाद भी मौज़ू-ए-गुफ़्तुगू
मैं जा चुका हूँ फिर भी तेरी महफ़िलों में हूँ
मुझ से बिछड़ के तू भी तो रोएगा उम्र भर
ये सोच ले कि मैं भी तेरी ख़्वाहिशों में हूँ
तू हँस रहा है मुझ पे मिरा हाल देख कर
और फिर भी मैं शरीक तेरे क़हक़हों में हूँ
Wednesday, April 24, 2024
best urdu hindi shayari/love shayari sad shayari/motivational shayari/love shayari in hindi/inspiring shayari
यार भी राह की दीवार समझते हैं मुझे
मैं समझता था मिरे यार समझते हैं मुझे
क्या ख़बर कल यही ताबूत मेरा बन जाए
आप जिस तख़्त का हक़दार समझते हैं मुझे
नेक लोगों में मुझे नेक गिना जाता है
और गुनहगार गुनहगार समझते हैं मुझे
मैं तो ख़ुद बिकने को बाज़ार में आया हुआ हूँ
और दुकाँ-दार ख़रीदार समझते हैं मुझे
मैं बदलते हुए हालात में ढल जाता हूँ
देखने वाले अदाकार समझते हैं मुझे
वो जो उस पार हैं इस पार मुझे जानते हैं
ये जो इस पार हैं उस पार समझते हैं मुझे
मैं तो यूँ चुप हूँ कि अंदर से बहुत ख़ाली हूँ
और ये लोग पुर-असरार समझते हैं मुझे
रौशनी बाँटता हूँ सरहदों के पार भी मैं
हम-वतन इस लिए ग़द्दार समझते हैं मुझे
जुर्म ये है कि इन अंधों में हूँ आँखों वाला
और सज़ा ये है कि सरदार समझते हैं मुझे
शाहिद ज़की
Monday, April 22, 2024
sher shayariyan new/romantic shayari/sher love story/love shayari best heart touching/best hindi urdu shayari
मेरी ज़िंदगी है तू
आफ़तों के दौर में
चैन की घड़ी है तू
मेरी रात का चराग़
मेरी नींद भी है तू
मैं ख़िज़ाँ की शाम हूँ
रुत बहार की है तू
दोस्तों के दरमियाँ
वज्ह-ए-दोस्ती है तू
मेरी सारी उम्र में
एक ही कमी है तू
मैं तो वो नहीं रहा
हाँ मगर वही है तू
नासिर इस दयार में
कितना अजनबी है तू
नासिर काज़मी
Sunday, April 21, 2024
broken heart shayari/love shayari sad shayari/lover shayari/romantic shayari/best urdu hindi shayari/love shayari in hindi
Saturday, April 13, 2024
Friday, April 12, 2024
Sunday, April 7, 2024
Love Shayari/Romantic SHayari/Best Urdu Hindi Shayari/Pyar Bhari Shayari/Shero Shayari
Wednesday, April 3, 2024
Sad Poetry/Dard Bhari Shayari/Urdu Hindi Shayari/Shayari
उस शख़्स के ग़म का कोई अंदाज़ा लगाए,
जिसको कभी रोते हुए देखा न किसी ने।
वकील अख़्तर
दीवारों से मिल कर रोना अच्छा लगता है
हम भी पागल हो जाएँगे ऐसा लगता है।
क़ैसर-उल जाफ़री
Tuesday, April 2, 2024
Urdu Hindi Shayari/Dard Bhari Shayari/Judai Shayari/Romantic Shayari/Sad Poetry/Romantic Poetry
तुम ने किया न याद कभी भूल कर हमें
हम ने तुम्हारी याद में सब कुछ भुला दिया
बहादुर शाह ज़फ़र
हम उसे याद बहुत आएँगे
जब उसे भी कोई ठुकराएगा
क़तील शिफ़ाई
Saturday, March 30, 2024
Love Shayari/लव शायरी /Romantic Shayari/Behtareen Urdu Hindi Shayari/लव शायरी
हम ने उस को इतना देखा जितना देखा जा सकता था
लेकिन फिर भी दो आँखों से कितना देखा जा सकता था
वैसे तो सभी ने मुझे बदनाम किया है
तू भी कोई इल्ज़ाम लगाने के लिए आ
Friday, March 29, 2024
बेहतरीन उर्दू हिंदी शायरी /Best Urdu Hindi Shayari/Dard Bhari Shayari/Sad Poetry/Judai Shayari
तुम मुझे छोड़ के जाओगे तो मर जाऊँगा
यूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो
बशीर बद्र
तुम से बिछड़ कर ज़िंदा हैं
जान बहुत शर्मिंदा हैं
इफ़्तिख़ार आरिफ़
Love Shayari/Love Poetry/Pyar Bhari Shayari/Romantic Shayari/प्यार भरी शायरी
सिर्फ़ उस के होंट काग़ज़ पर बना देता हूँ मैं
ख़ुद बना लेती है होंटों पर हँसी अपनी जगह
अनवर शऊर
सब लोग जिधर वो हैं उधर देख रहे हैं
हम देखने वालों की नज़र देख रहे हैं
दाग़ देहलवी
Wednesday, March 27, 2024
Urdu Hindi Shayari/Dard Bhari Shayari/Judai Shayari/Romantic Shayari/Sad Poetry/Romantic Poetry
बेनाम सा ये दर्द ठहर क्यूँ नहीं जाता
जो बीत गया है वो गुज़र क्यूँ नहीं जाता
निदा फ़ाज़ली
ज़ख़्म कितने तेरी चाहत से मिले हैं मुझ को
सोचता हूँ के कहूँ तुझ से मगर जाने दे
नज़ीर बाक़री
तुम्हारी याद में दुनिया को हूँ भुलाए हुए
तुम्हारे दर्द को सीने से हूँ लगाए हुए
असर सहबाई
हुआ है तुझ से बिछड़ने के बाद ये मालूम
के तू नहीं था तेरे साथ एक दुनिया थी।
अहमद फ़राज़
इस से पहले के बेवफ़ा हो जाएँ
क्यूँ न ऐ दोस्त हम जुदा हो जाएँ
अहमद फ़राज़
Sunday, March 24, 2024
Love Shayari/Romantic Shayari/Pyar bhari Shayari/Love Poetry/Urdu Hindi Shayari
इश्क़ ने ग़ालिब निकम्मा कर दिया
वर्ना हम भी आदमी थे काम के
मिर्ज़ा ग़ालिब
अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूँ
अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूँ
अनवर शऊर
उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो
न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए
बशीर बद्र
उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलो
धड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है
राहत इंदौरी
Urdu Hindi Shayari on Zindagi/Urdu Hindi Shayari 2 Lines/2 Line Urdu Love Shayari in Hindi
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास...
-
सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास...
-
मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिला अगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला घरों पे नाम थे नामों के साथ ओहदे थे बहुत तलाश किया कोई आदमी न म...
-
अगर तलाश करूँ कोई मिल ही जाएगा मगर तुम्हारी तरह कौन मुझ को चाहेगा तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगा मगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा न ...

















